सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में 20 हजार का इनामी तीसरा आरोपी नीलेश रजक भोपाल से गिरफ्तार, सीधी पुलिस को बड़ी सफलता

0 368

सीधी, 06 जनवरी 2026।

सीधी पुलिस को सामूहिक दुष्कर्म के जघन्य प्रकरण में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। 20,000 रुपये का इनामी एवं लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी नीलेश रजक को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन ट्रैप” के अंतर्गत भौतिक एवं तकनीकी दक्षता के आधार पर की गई।

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी एवं एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि तीसरा आरोपी नीलेश रजक लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस द्वारा कई संभावित स्थानों पर दबिश दी गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

हाल ही में तकनीकी एवं खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी के भोपाल में होने की पुष्टि हुई। सूचना का सत्यापन कर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोपाल की सघन बस्ती से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

उप निरीक्षक दिव्य प्रकाश त्रिपाठी (थाना प्रभारी, जमोड़ी)

प्रधान आरक्षक अवनीश सिंह

आरक्षक के.पी. सिंह

आरक्षक सतीश तिवारी

आरक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा

पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी ने कहा कि सीधी पुलिस महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों को अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे जघन्य अपराधों में लिप्त आरोपियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। यह गिरफ्तारी पुलिस टीम की सतर्कता, तकनीकी दक्षता एवं निरंतर प्रयासों का परिणाम है। आमजन से अपील है कि किसी भी अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सीधी पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

सीधी पुलिस सामूहिक दुष्कर्म जैसे गंभीर अपराधों में सभी आरोपियों की गिरफ्तारी एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment