तहसीलदार कोर्ट में अनियमितताओं पर कलेक्टर का सख्त एक्शन, तहसीलदार सरई अटैच, कोर्ट रीडर निलंबित

0 367

 

सिंगरौली।

तहसीलदार न्यायालय में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही और नियमों के उल्लंघन के तथ्य सामने आने पर तहसीलदार सरई को तत्काल प्रभाव से कलेक्ट्रेट कार्यालय से अटैच कर उन्हें शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।

वहीं तहसीलदार कोर्ट के रीडर को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार एवं एक अन्य रीडर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए हैं।

कलेक्टर श्री बैनल ने स्पष्ट किया है कि न्यायालयीन कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, लापरवाही या मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदार न्यायालय में लंबित सभी प्रकरणों का शीघ्र एवं नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।

प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से राजस्व न्यायालयों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment