पौधों से भविष्य संवारने की पहल, 182वां रविवार महाअभियान

0 288

नागरिकों और बच्चों ने मिलकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

 

डिण्डौरी | पर्यावरण संरक्षण

पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य का संदेश देते हुए धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति द्वारा 182वें रविवार को पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान संस्था द्वारा निरंतर प्रत्येक रविवार आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रजातियों के फलदार, छायादार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। समिति के सदस्यों ने बताया कि पौधारोपण केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि पौधों की देखभाल और संरक्षण का संकल्प भी लिया जाता है।

इस अवसर पर काफी संख्या में नागरिक, युवा एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने पौधे लगाकर उन्हें बचाने का संकल्प लिया और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नारे लगाए। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते प्रदूषण से बचाव के लिए पौधारोपण सबसे प्रभावी उपाय है।

धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति ने आमजन से अपील की कि वे एक व्यक्ति–एक पौधा लगाने की मुहिम से जुड़ें और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली और समिति के इस सतत अभियान की सराहना की।

इस कार्यक्रम में जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारी लाल साहू, डीएसएस के सचिव एड.निर्मल कुमार साहू, पत्रकार भीमशंकर साहू, एड़ विनय कुमार झारिया, शिक्षक देवेंद्र कुमार साहू, पटवारी सोहन साहू, दीपक साहू, विवेकानंद साहू, भाजपा मंडलमंत्री विजय साहू, बच्चे अभिनंदन, रुचि, छवि,कान्हा, नमामि आदि रहे उपस्थित।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment