माता सावित्रीबाई फुले जयंती धूमधाम से मनाई गई

संवाददाता संतोष पनिका
सिंगरौली/अहिरवार समाज संघ एवं आप संघ के निर्देशन में तथा गौ बोधिवृक्ष एवं संविधान बचाओ मोहल्ला समिति, परसौना के तत्वावधान में देश की प्रथम शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम का आयोजन रीता वर्मा, कांग्रेस नेत्री एवं जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, अहिरवार समाज संघ, जिला सिंगरौली के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मोहल्ला समिति द्वारा संविधान की जानकारी आम नागरिकों तक पहुँचाने एवं शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि समाज को जागरूक करने तथा संविधान की मूल भावना को बनाए रखने के लिए शिक्षा अत्यंत आवश्यक है। साथ ही गौ एवं बोधिवृक्ष के संरक्षण को जीवन से जोड़ते हुए पर्यावरण जागरूकता पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम को मोहल्ला समिति के पदाधिकारियों राहुल, दीपक, अनिकेत, रामकिशुन, चंदन, रामवती, कुसुम कली सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।