राछो घाट में बड़ा हादसा: स्वास्थ शिविर जा रही मरीजों की बस खाई में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

0 387


जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

शहपुरा—शनिवार सुबह करीब 11:00 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। स्वास्थ शिविर में शामिल होने जा रहे मरीजों से भरी एक बस शहपुरा क्षेत्र के राछो घाट में अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में महिलाओं, पुरुषों और बुजुर्गों सहित दो दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राछो घाट के तीखे मोड़ पर बस का संतुलन बिगड़ गया, जिसके बाद वह सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

स्वास्थ विभाग के अनुसार, सभी घायलों का उपचार शहपुरा स्वास्थ विभाग में जारी है। कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जिनकी हालत पर डॉक्टरों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं प्रशासन और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद कुछ समय के लिए राछो घाट मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी और घुमावदार मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment