गुलाबगंज नए वर्ष में विधायक मुकेश टंडन की प्रथम जनसुनवाई

0 229

 

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

 

गुलाबगंज-शुक्रवार को ग्राम पंचायत गूलरखेड़ी के सामुदायिक भवन गुलाबगंज में आयोजित विधायक मुकेश टंडन द्वारा नए वर्ष की प्रथम जनसुनवाई की गई एवं आए हुए समस्त अधिकारियों और ग्रामीणों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी इसके पाश्चात्य आए हुए आवेदनों का मौके पर ही निराकरण विधायक मुकेश टंडन के द्वारा किया गया साथ ही कुछ आवेदनों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर निराकरण कर आवेदकों को बीपीएल का आदेश तुरंत ही विधायक के द्वारा दिया गया ।

जनसुनवाई के दौरान 15 आवेदकों द्वारा समस्या विधायक के सामने रखी गई ।

आवेदनों को उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी शशि मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जितेंद्र जैन, तहसीलदार पलक पीडीहा, लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एसडीओ प्रताप ठाकुर एवं अन्य समस्त विभाग के अधिकारियो ने विधायक मुकेश टंडन के निर्देश पर मौके पर समस्या को हल करने का प्रयास किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रतीक सिंह कांग,राकेश कटारे,जनपद सदस्य जगदीश दांगी,सचिन यादव,सरपंच संघ के अध्यक्ष रामराज दांगी सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश घावरी ,आकाश खत्री,भाजपा नेता पीयूष शर्मा,राजकुमार रैकवार एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment