सादर अभिवादन! सुबह सवेरे समाचार दर्शन🙏

*🕉जय श्री राम🕉*
संपादक➖ आर डी पांडेय
और
नेशनल ब्यूरो चीफ➖राकेश शर्मा के साथ
🌺गुरुवार, 01 जनवरी 2026🌺
🌷अंग्रेजी नव वर्ष की आप सभी जनों को शुभकामनाएं🌷
💠सीधी में कर चोरी पर शिकंजा, शालू ट्रेडर्स पर जीएसटी का छापा दुकान एवं गोदाम हुई सील।
💠पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल के नेतृत्व में किसान हक की हुंकार। सिंगरौली जिले के चितरंगी में पैदल मार्च से सत्ता तक पहुंची आवाज।
💠पांडुरना जिले में जनसुनवाई में अपर कलेक्टर ने सुनी 15 फरियादियों की समस्याएं।
💠डिंडोरी जिले में झोला छाप डॉक्टर की क्लिनिक हुई सील, नायब तहसीलदार करंजिया की सख्त कार्यवाही।
💠भारतीय काल गणना के अनुसार इस साल लगेगा रौद्र संवत्सर, देश दुनिया पर पड़ने वाला है भयावह असर
💠डीआरडीओ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, प्रलय मिसाइल का सफल लॉन्च, एक ही लॉन्चर से दागी दो मिसाइलें।
💠बांग्लादेश की खालिदा जिया के जनाजे में शामिल हुए जयशंकर, बेटे तारिक रहमान को सौंपा पीएम मोदी का शोक पत्र।
💠नए साल से पहले राजस्थान को दहलाने की साजिश नाकाम,टोंक में 150 किलो विस्फोटक जब्त, यूरिया की बोरियों में छुपाकर ले जाया रहा था।
💠गल्फ में अब सऊदी अरब BOSS ! प्रिंस सलमान की धमकी पर झुका UAE, बिना शर्त यमन से सेना वापस बुलाई।
💠’भारत-पाकिस्तान युद्ध में हमने मध्यस्थता की’, अमेरिका के बाद अब चीन ने किया दावा।
💠 उत्तर प्रदेश के बहराइच में मौत का तांडव! 12 मासूमों की जान के बाद योगी सरकार का बड़ा एक्शन—हटाए गए DFO, सातवां भेड़िया भी ढेर।
💠दिल्ली वासियों के लिए नए साल से पहले बड़ा तौहफा, घटे PNG के दाम,70 पैसे कम हुई कीमत।
💠दिल्ली में ED की बड़ी छापेमारी, 5.12 करोड़ कैश और 8.80 करोड़ की ज्वेलरी जब्त।
💠कांग्रेस बोली-चीन का सीजफायर कराने का दावा राष्ट्रीय-सुरक्षा का मजाक,ट्रम्प भी 65 बार भारत-PAK युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके, फिर भी मोदी चुप क्यों।
💠बांग्लादेश के ढाका में मिले जयशंकर और पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के स्पीकर, दोनों नेताओं की अनौपचारिक मुलाकात।
💠श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे, अयोध्या में बोले मुख्यमंत्री योगी- पूर्व सरकारों ने रामनगरी को किया लहूलुहान।
💠केंद्र सरकार ने पेन किलर निमेसुलाइड के 100 एमजी से अधिक के टैबलेट्स पर लगाया प्रतिबंध।
💠शिंदे साल के अंतिम मंत्रिमंडल बैठक से अनुपस्थित, गठबंधन तनाव के बीच राजनीतिक अटकलें।
💠सेवा, सुशासन और समृद्धि टैग लाइन के साथ केंद्र सरकार ने जारी किया 2026 का कैलेंडर।
खेल समाचार
💠🏏शमी, मुकेश और आकाश दीप की शानदार गेंदबाजी, जम्मू-कश्मीर को 63 पर ढेर कर 9 विकेट से जीता मैच
💠🏏टेस्ट रैंकिंग में स्टार्क नंबर-2 पर आए, बुमराह टॉप पर,बैटर्स में हैरी ब्रूक को 3 स्थान का फायदा, वनडे में टॉप-2 पर रोहित-कोहली।
🌼प्राइड इंडिया न्यूज़,प्राइड कदम समाचार पत्र एवं वनांचल समाचार पत्र के साथ आप का दिन शुभ सुखद और मंगलमय हो सुप्रभात🌼