Breaking News

नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में चलाया गया विशेष सघन चेकिंग अभियान 

0 312

राम सिंह, महोबा

 

महोबा जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के नेतृत्व में सड़क से लेकर निजी होटलों तक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस दौरान रोडवेज बस स्टॉप, प्राइवेट बस स्टॉप होटल में पुलिस अधिकारियों ने एंट्री रजिस्टर को चेक कर होटल मैनेजर को विशेष निर्देश दिए हैं। तो वहीं सड़क पर खड़ी कार में काली फिल्म लगी होने पर उसे तत्काल प्रभाव से हटकर चालान कर दिया है। तो वही शराब पीकर सड़कों पर स्टंट बाजी करने वाले बाइक चालकों को लापरवाही से बाइक चलाने पर कड़ी कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

 

 

महोबा अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह ने बताया कि नववर्ष को लेकर शासन द्वारा आम जनमानस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसी निर्देशों के अनुपालन में आज शाम नववर्ष की पूर्व संध्या पर यह अभियान चलाया है । सड़क पर पैदल गस्त के दौरान खड़ी कार के शीशों में काली फ़िल्म लगी होने के चलते तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है । साथ ही होटलों में पुलिस फोर्स के साथ एंट्री रजिस्टर चेक किये गए है । होटल के एंट्री रजिस्टर में आधार कार्ड की मूल कॉपी ना होने पर मैनेजर को हिदायत देकर दोबारा लापरवाही न करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस प्रशासन के इस अभियान से लापरवाह होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment