बड़ी खबर : बहराइच में ट्रैफिक पुलिस की अवैध वसूली पर कार्रवाई की मांग, अपना दल एस ने दी चेतावनी

बहराइच, 26 दिसंबर 2025।
नगर पालिका परिषद बहराइच क्षेत्र अंतर्गत ट्रैफिक पुलिस की कथित अवैध वसूली और गुंडागर्दी के खिलाफ अपना दल एस के प्रदेश सचिव शिक्षक मंच विमल वर्मा ने जिलाधिकारी बहराइच को शिकायती प्रार्थना पत्र सौंपकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
प्रार्थना पत्र में दरगाह थाना, कोतवाली नगर, देहात क्षेत्र एवं ट्रैफिक पुलिस पर मोटरसाइकिल व तीन पहिया वाहनों के अवैध चालान, सीज की कार्रवाई तथा भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए। विमल वर्मा ने आरोप लगाया कि “ट्रैफिक पुलिस विपक्षी दलों के साथ मिलकर सरकार की छवि धूमिल करने में लगी है और जनता से अवैध वसूली की जा रही है।”
नेताजी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि
“अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल जी के बढ़ते जनाधार से विपक्षी दल घबराए हुए हैं। विपक्ष से मिलीभगत कर ट्रैफिक पुलिस सरकारी छवि खराब करने में लगी है। यदि तत्काल सुधार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो अपना दल एस बड़े स्तर पर जन आंदोलन करने को मजबूर होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
नेताजी की इस चेतावनी के बाद अब जिला प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार है। शहर के वाहन चालक भी लंबे समय से ट्रैफिक पुलिस के व्यवहार और कार्रवाई पर सवाल उठाते आए हैं।
रिपोर्टर : सुभाष कुमार विश्वकर्मा
ब्यूरो चीफ – प्राइड इंडिया न्यूज़, बहराइच