सीधी पुलिस का “ऑपरेशन मुस्कान” तेज़ रफ़्तार पर — स्कूलों व गांवों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान

खबर:
सीधी। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशन में संचालित “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत सीधी पुलिस जिलेभर में बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता और अपराध रोकथाम को लेकर लगातार प्रभावी अभियान चला रही है। पुलिस अधीक्षक सीधी श्री संतोष कोरी के कुशल मार्गदर्शन में 30 नवंबर 2025 को विभिन्न थाना क्षेत्रों में विद्यालयों, छात्रावासों और ग्रामीण इलाकों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
थाना कोतवाली सीधी द्वारा बालिका छात्रावास उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1, अजाक कॉलोनी और पोस्ट मेट्रिक बालिका छात्रावास में बच्चों को गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन, साइबर फ्रॉड और सोशल मीडिया पर अश्लील कंटेंट के खतरों की जानकारी दी गई।
थाना जमोड़ी पुलिस ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस बालिका छात्रावास तेगवा, हायर सेकेंडरी स्कूल चौफाल, प्राथमिक विद्यालय सुकवारी और माध्यमिक विद्यालय गाड़ाखोह में बच्चों को कानून व व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
वहीं थाना रामपुर नैकिन ने कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास और सीएम राइस स्कूल में विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा और अपराध से बचाव पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
अभियान का उद्देश्य
बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
गुमशुदा बच्चों की खोज व पुनर्वास
साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी
विद्यार्थियों और ग्रामीण समुदाय में जागरूकता बढ़ाना
पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कोरी के नेतृत्व में जिले के सभी थाना व चौकी प्रभारियों द्वारा यह अभियान लगातार जारी है। सीधी पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और किसी भी संकट की स्थिति में पुलिस सदैव उनके साथ खड़ी है।”