गुलाबगंज अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त करने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट
गुलाबगंज-अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष आई ए एस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की बेटियों पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में आज दोपहर गुलाबगंज सहित क्षेत्र के आस पास के गांवों के सैकड़ों ब्राह्मणों ने ब्राह्मण विकास परिषद के साथ तहसील कार्यालय गुलाबगंज पहुंचकर तहसीलदार पलक पीडिया को मुख्यमंत्री के नाम उक्त आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा की बर्खास्तगी और उस पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंप अतिशीघ्र कार्यवाही की मांग की गई है जिस पर शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर युवा ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा पूरे मध्यप्रदेश में उग्र आंदोलन करने का भी जिक्र किया है ज्ञापन सौंपते समय राकेश कटारे अनिल करोलिया शिवप्रसाद तिवारी, युवा ब्राह्मण विकास परिषद जिला मंत्री पियूष शर्मा छगनलाल चतुर्वेदी रामसेवक शर्मा कपिल शर्मा मुकेश शर्मा गोपाल भार्गव रितेश शर्मा प्रवीण शर्मा निलेश पाठक रजनीश शर्मा गौरव शर्मा अनु भार्गव पवन उपाध्याय अंकित चौबे आशीष मिश्रा मनोज शर्मा, संजू शर्मा सहित ब्राह्मण समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे ।