हमले के विरोध में बजरंग दल का विरोध तेज: पांढुर्णा कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

0 463

 

24 घंटे बाद भी गिरफ्तारी नहीं: बजरंग दल ने दी महाकौशल बंद की चेतावनी

 

पांढुर्णा। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल ने आज पांढुर्णा जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। संगठन ने कहा कि घटना के 24 घंटे बाद भी एक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है।

 

ज्ञापन में बजरंग दल ने चार प्रमुख मांगें रखीं—

 

1. ADM आधारताल पंकज मिश्रा को तत्काल हटाकर FIR दर्ज की जाए, क्योंकि उन्होंने बिना तथ्यात्मक जांच किए ऐसे कार्यक्रम को अनुमति दी, जिसे लेकर दंगा भड़काने की आशंका जताई गई है।

 

2. थाना प्रभारी को तत्काल निलंबित किया जाए, क्योंकि लगातार सूचना देने के बाद भी उनकी लापरवाही के कारण कार्यकर्ताओं पर जानलेवा हमला हुआ।

 

3. पुस्तक प्रकाशन और शहर में वैमनस्य फैलाने की साजिश रचने वाले सभी हमलावरों को 48 घंटे में गिरफ्तार किया जाए।

 

4. पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग, क्योंकि उन पर संविधान फाड़ने की झूठी बात कहकर शहर का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।

 

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर शीघ्र और ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो बजरंग दल पूरे महाकौशल प्रांत में उग्र आंदोलन और बंद का आह्वान करेगा। आंदोलन से उपजे हालात की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment