सीधी ज़िले में स्कूलों का समय बदला – अब सुबह 9 बजे से लगेंगी कक्षाएं

0 364

 

सीधी, 10 नवम्बर 2025 –

जिले में ठंड का असर शुरू होते ही जिला शिक्षा अधिकारी सीधी ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आदेश संख्या 7533/स्था.01/शाला संचालन/2025 के अनुसार अब कक्षा 1 से 8 तक की सभी शासकीय, अशासकीय एवं केंद्रीय सी.बी.एस.ई. विद्यालयों का संचालन 11 नवम्बर 2025 से सुबह 9:00 बजे से किया जाएगा।

 

पहले यह स्कूल सुबह 7:00 बजे से लगते थे, लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

 

नई समय-सारिणी 11 नवम्बर 2025 से प्रभावी।

 

कक्षा 1 से 8 तक सभी सरकारी, गैर-सरकारी और केंद्रीय विद्यालय शामिल।

 

आदेश जिला शिक्षा अधिकारी श्री सी.के. सिंह द्वारा जारी।

 

परिवर्तन बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए किया गया।

 

 

➡️ अब सीधी ज़िले के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य सुबह 9 बजे से प्रारंभ होगा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment