लाड़ली बहना योजना: कल बुधवार को आएगी ₹1500 की बढ़ी हुई किस्त; महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

0 350

संवाददाता- निलेश कलसकर जिला ब्युरो चिप जिला पांढुरना

 

भोपाल/पांढुरना – मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने प्रदेश की महिलाओं के जीवन को पूरी तरह सशक्त किया है। इस योजना के तहत मासिक सहायता राशि ₹1250 से बढ़ाकर ₹1500 किए जाने के कैबिनेट के निर्णय के बाद, अब यह बढ़ी हुई राशि (30वीं किस्त) 12 नवंबर 2025 को महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जाएगी।

आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण

योजना की राशि का उपयोग महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं, बच्चों की शिक्षा, और छोटे व्यापार के लिए पूंजी के रूप में कर रही हैं, जिससे उनमें आर्थिक आत्मनिर्भरता और सामाजिक सम्मान की भावना मजबूत हुई है। इस पहल के कारण, महिलाओं की परिवारिक निर्णयों में भूमिका भी सुदृढ़ हुई है।

गाँवों से लेकर शहरों तक, योजना का व्यापक प्रभाव दिख रहा है और महिलाएं “आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश” के निर्माण में अपनी सशक्त भूमिका निभा रही हैं।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment