जिले में घर घर जाकर बीएलओ कर रहे गणना प्रपंत्र का वितरण

0 199

सिंगरौली 11 नवम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार तथा जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव बैनल के मार्गदर्शन में अर्हता तिथि एक जनवरी 2026 के आधार पर विधान सभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर कार्य किया जा रहा है। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रह का कार्य कर रहे है। किसी भी मतदाता से दस्तावेज नहीं लिया जा रहा है बीएलओ द्वारा केवल गणना प्रपत्र भरवाया जा रहा है। बीएलाओ द्वारा दिए जाने वाले गणना प्रपत्र का पहला भाग आंशिक रूप से पहले से भरा होगा, जिसमें मतदाता का नाम, फोटो, एपिक नंबर, भाग व क्रम संख्या आदि शामिल रहेंगे।

बीएलओ मतदाताओं से जानकारी प्राप्त कर प्रपत्र बीएलओ,इसीआई नेट मोबाइल एप के माध्यम से अपलोड करेंगे। पात्र मतदाताओं को जोड़ने के लिए प्रपत्र-6 और सुधार,स्थानांतरण के लिए प्रपत्र-8 भी भरे जाएंगे। मृत, स्थानांतरित और डुप्लीकेट मतदाताओं का भी चिन्हीकरण किया जाएगा ताकि मतदाता सूची को अद्यतन किया जा सके।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment