“वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण — सिंगरौली पुलिस ने मैराथन दौड़ के साथ दी एकता और राष्ट्रभक्ति की मिसाल

0 218

 

सिंगरौली। दिनांक 07 नवम्बर 2025।

आजादी के अमर गीत “वंदे मातरम्” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिंगरौली पुलिस द्वारा शुक्रवार को विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर “वंदे मातरम् मैराथन दौड़” का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली से किया गया, जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा ने किया।

 

मैराथन दौड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः एसपी कार्यालय परिसर में संपन्न हुई। दौड़ के दौरान पुलिस अधिकारी और कर्मचारी “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठे, जिससे पूरे नगर में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण बन गया।

 

कार्यक्रम में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री पी.एस. परस्ते, थाना प्रभारी बैढ़न निरीक्षक श्री अशोक सिंह परिहार, थाना प्रभारी विंध्यनगर निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी, थाना प्रभारी यातायात श्री दीपेंद्र कुशवाह, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

 

समापन अवसर पर “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया तथा उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रप्रेम, एकता और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।

 

इस आयोजन का उद्देश्य न केवल “वंदे मातरम्” की ऐतिहासिक धुन को स्मरण करना था, बल्कि युवाओं व नागरिकों में देशभक्ति की भावना और पुलिस-जन के बीच समरसता को मजबूत बनाना भी था।

सिंगरौली पुलिस

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment