सड़क हादसा, तीन की मौत, ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर

0 473

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

शहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवरी के पास बड़ा दर्दनाक हादसा।सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर अमरकंटक मुख्यमार्ग पर भीषण सड़क हादसे में बाईक चालक सहित दो महिलाओं की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच भीषण टक्कर हुई जिससे बाइक सवारों की मौत की जानकारी मिल रही है।

 

घटना बुधवार दोपहर की है, शहपुरा क्षेत्र के देवरी गांव के पास यह हादसा होना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने टक्कर मार कर भाग रहे ट्रक को कुछ दूरी पर जाकर पकड़ लिया है किंतु ट्रक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment