स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान का हुआ आयोजन 

0 191

घोसी (जहानाबाद ) घोसी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय लखावर के प्रांगण परिसर में मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन, जहां आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, आशा, ममता, जीविका दीदी व तमाम समाजिक कार्यों से जुड़े बड़ी संख्या में ग्रामीणो ने भाग लिया, यहां बता दें कि स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान में आगामी एगारह नम्बर को होने वाले मतदान में जादा से ज्यादा मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि बुथ पर मतदाताओं की प्रतिशत ता अधिक हो, इसलिए पहले मतदान, फिर जलपान के नारों के साथ मतदाता जागरूकता अभियान में लोक तंत्र के प्रति देश के नागरिकों में उनकी कर्तव्य बोध का एहसास कराया गया, इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी सरीता कुमारी, स्वछता समन्वयक शोनी कुमारी सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाए मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment