स्वदेशी का मूल मंत्र ही भारत को आत्मनिर्भर बना सकता है- रणवीर सिंह रावत। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के युवा संवाद मे बोले प्रदेश उपाध्यक्ष।

0 205

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी रणबीर सिंह रावत भारतीय जनता युवा मोर्चा के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। रावत इस कार्यक्रम के लिए संभाग के समस्त जिलों मे बतौर मुख्य वक्ता पहुंचे तथा युवा संवाद मे हिस्सा लिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह, जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह, विधायक सिंगरौली रामनिवास शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राम सुमिरन गुप्ता, गिरीश द्विवेदी, निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय उपस्थित रहे तथा अध्यक्षता भाजयुमो जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने की।

 

सम्मेलन में स्वागत उद्बोधन जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने दिया, उन्होंने रणवीर सिंह रावत को प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद जिले मे प्रथम आगमन पर शुभकामनाएं दी तथा उनके पिछले कार्यकाल के प्रभार की सराहना की।

 

अपने उद्बोधन में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रणवीर सिंह रावत जी ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री मोदी जी के मंशानुरूप एवं वैश्विक परिदृश्य को देखते हुए देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का एक अल्प प्रयास है। हम अगर भारत को आत्मनिर्भर बनाना चाहते हैं तो हमें सर्व प्रथम स्वदेशी के मूल मंत्र को अपनाना होगा। हम देश में बने उत्पादों का अधिकाधिक उपयोग करें तथा देश के उद्योगों को ही बढ़ावा दें ऐसे में हमारी अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, रोजगार बढ़ेंगे और जब हम देश के उद्योगों को ही प्राथमिकता देंगे तब हमारी समस्त आवश्यकतायें देश मे निर्मित संसाधनों से पूरित होंगी और हम आयातक से निर्यातक बनेंगे जो हमे विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनने में मदद मिलेगी। रणवीर सिंह रावत ने कहा कि पिछले पांच वर्षों मे संभाग का प्रभारी होने के नाते सिंगरौली के संगठन से मैं जुड़ा रहा, यहां सभी सांगठनिक कार्यक्रम बड़े ही गुणवत्ता पूर्ण सम्पन्न होते हैं और यहां के कार्यकर्ता बड़े ही कर्मठ हैं।

कार्यक्रम मे राज्य मंत्री श्रीमती राधा सिंह एवं विधायक रामनिवास शाह ने भी सारगर्भित उद्बोधन दिया।

 

युवा संवाद कार्यक्रम का मंचीय संचालन जिला महामंत्री विक्रम सिंह ने किया तथा आभार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में समस्त जिला पदाधिकारी, युवामोर्चा के पदाधिकारी, अन्य समस्त मोर्चों के पदाधिकारी, मंडलों के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment