बहरी मार्ग पर नई राह का शुभारंभ: सांसद डॉ. राजेश मिश्रा व विधायक विश्वामित्र पाठक ने नव-निर्मित पुल जनता को समर्पित किया

0 571

चार साल तक अस्थायी इंतज़ामों और जोखिम भरे रास्तों से गुजरने के बाद आखिरकार सिहावल क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है। सोन नदी पर बने नव निर्मित डबल लाइन पुल को आज औपचारिक रूप से जनता को समर्पित कर दिया गया।

जनता ने पहले किया शुभारंभ, प्रशासन आया बाद में

पुराने पुल की जर्जर हालत और हर दिन बढ़ते खतरे ने लोगों को मजबूर कर दिया था कि वे खुद ही नए पुल से गुजरना शुरू करें। धीरे-धीरे दोपहिया से लेकर भारी वाहन तक इसी मार्ग से चलने लगे। अब जब निर्माण कार्य पूर्ण हुआ, तो प्रशासन ने औपचारिक फीता काटकर उद्घाटन किया।

 

वर्षों की उपेक्षा और संघर्ष की कहानी

75 साल पुराने पुल से लोगों को अब राहत मिली है, लेकिन सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या प्रशासन जनता से पीछे रह गया? जनता की रोजमर्रा की परेशानी और आवागमन के संघर्ष ने ही विकास को सड़क पर उतार दिया।

 

सांसद और विधायक ने किया उद्घाटन

सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक और सीधी लोकसभा सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने संयुक्त रूप से पुल का उद्घाटन कर इसे जनता को समर्पित किया। दोनों जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के विकास और आवागमन की नई रेखा बनेगा।

 

“मैं पुल नहीं, जनता की अनदेखी का 75 साल पुराना सबूत हूं”

सोन नदी पर स्थित यह नया पुल केवल कंक्रीट का ढांचा नहीं, बल्कि सिहावल क्षेत्र के लोगों के संघर्ष, उम्मीद और प्रतीक्षा की गवाही भी है। यह विकास का पुल है — लेकिन साथ ही यह उस अनदेखी का प्रतीक भी है, जिसे जनता ने चार साल तक हर कदम पर महसूस किया।

 

📍 रिपोर्टर – शाहिद खान, कैमरा – सूरज केवट

📺 प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी (म.प्र.)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment