कलेक्टर ने दिव्यांग बच्चों के छात्रावास में कौशल विकास हेतु उपलब्ध कराए 3 कंप्यूटर सिस्टम

दिव्यांग छात्रों में डिजिटल साक्षरता बढ़ाने की सराहनीय पहल

0 353

सिंगरौली, 23 अक्टूबर 2025।

कलेक्टर गौरव बैनल ने दिव्यांग बच्चों में डिजिटल साक्षरता और कंप्यूटर कौशल का विकास सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बैढ़न स्थित सीडब्ल्यूएसएन (CWSN) छात्रावास—जो नव प्रवाह समिति द्वारा संचालित है—को तीन कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध कराए हैं। यह उद्यम दिव्यांग बच्चों को तकनीकी ज्ञान से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि दीपावली के अवसर पर कलेक्टर श्री बैनल ने छात्रावास पहुँचकर दिव्यांग बच्चों के साथ दीपोत्सव मनाया था। मुलाकात के दौरान बच्चों ने कंप्यूटर शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा व्यक्त की थी। बच्चों की इस जिज्ञासा और मांग पर कलेक्टर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, जिसके तहत आज छात्रावास में तीन कंप्यूटर सिस्टम उपलब्ध करा दिए गए।

कंप्यूटर मिलने पर छात्रों में उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चों ने कहा कि अब वे भी कंप्यूटर सीखकर अपना कौशल विकसित कर भविष्य में तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे।

इस दौरान एपीसी संजय श्रीवास्तव, वार्डन विप्रधर द्विवेदी सहित छात्रावास के छात्र उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment