सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक की पत्नी के निधन के बाद संवेदना व्यक्त करने देवसर पहुंचेंगे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीधी-सिंगरौली- (राकेश शर्मा) सीधी जिले की सिहावल विधानसभा सीट से भाजपा विधायक विश्वामित्र पाठक की पत्नी का पांच दिन पहले आकस्मिक निधन हो गया था। इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त करने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज उनके घर देवसर पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शाम 4 बजकर 45 मिनट पर विधायक विश्वामित्र पाठक के निवास पर पहुंचने का निर्धारित है, जहां वे शोक संतप्त परिवार से भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात मुख्यमंत्री शाम 5 बजकर 10 मिनट पर भोपाल के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है। पुलिस विभाग, जिला प्रशासन के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी लगातार परिवार के संपर्क में हैं और अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को उनके प्रति संवेदना और संगठनात्मक आत्मीयता का प्रतीक बताया जा रहा है।