सीधी: चार बच्चों की मां की पिता ने की हत्या, दशहरे के दिन घटी दिल दहला देने वाली वारदात

0 304

 

सीधी।

जिला मुख्यालय सीधी में दशहरे के दिन एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोतर कला में एक पिता ने ही अपनी चार बच्चों की मां बेटी की हत्या कर दी। इस सनसनीखेज घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

 

बताया जा रहा है कि घटना सीधी एसपी कार्यालय से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर घटी है। मौके पर पुलिस टीम पहुंचकर जांच में जुटी हुई है।

 

गौरतलब है कि क्राइम मीटिंग और लगातार बैठकों के बावजूद सीधी जिले में अपराध का ग्राफ थमने का नाम नहीं ले रहा। हालात यह हैं कि शहर और ग्रामीण इलाकों में कानून व्यवस्था दिन-प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है।

 

स्थानीय लोगों ने कहा कि अगर पुलिस गश्त और सख़्ती पर ज़ोर दिया गया होता, तो ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment