सतेन्द्र कु.पासवन(Rtd-D.S.P) के धर्मपत्नी स्व.सोनू देवी जी को श्राद्धकर्म में दी गई श्रद्धांजलि

0 351

-जहानाबाद(मोदनगंज ) मोदनगंज

प्रखंड के अंतर्गत ग्राम थाना बिगहा निवासी ( वर्तमान -जहानाबाद राजा बाजार दौलतपुर) एवं एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार (प्र.अ.) के भाभी- सह- से.नि. *D.S.P सत्येंद्र कु. पासवान जी* के 52 वर्षीय धर्मपत्नी *स्व.सोनू देवी जी* कि अचानक हृदय गति रुकने के कारण दिनांक 16.9.25 को आकस्मिक निधन हो गई थी, जिनकी जहानाबाद राजा बाजार दौलत स्थित आवास पर श्राद्धकर्म सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित लोगों ने स्व. सोनू देवी जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना किया कि इनके दिवंगत आत्मा को शांति मिले एवं इस विकट दुख की घड़ी में परिवार वालों को सहनशक्ति मिले।।इस मौके पर उपस्थित एससी /एसटी कर्मचारी संघ के *जिला सचिव रामजीवन पासवान एवं जिला अध्यक्ष डॉ.अरविंद चौधरी* ने कहा कि स्व.सोनू देवी जी के निधन से अपूरणीय क्षति हुई है, जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता ,ये बहुत ही सरल स्वभाव के नेक दिली इंसान थे, इनका लगाव सभी लोगों से था और सभी लोग इन्हें सम्मान देते थे , इनके निधन से घर ,परिवार एवं समाज बहुत ही मर्माहत हैं, लेकिन मृत्यु को कौन टाल सकता है, यह तो अटल है ,और जिनकी जन्म होती है, उनकी मृत्यु भी निश्चित है , और किनकी कब मौत होगी ये प्रकृति के हाथ में है। इस मौके पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में एससी/ एसटी कर्मचारी संघ जहानाबाद के जिला अध्यक्ष डॉ. अरविंद चौधरी(प्र.अ.), जिला सचिव रामजीवन पासवान, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार, पूर्व विधायक रवि ज्योति जी,नगर परिषद के अध्यक्षा प्रतिनिधि अशोक पासवान(टीटी), सच्चिदानंद चौधरी (Rtd-CDA),प्रधानाध्यापक नीरज कुमार, सत्येंद्र कुमार, नरेंद्र पासवान (Rtd-DSP), मीडिया प्रभारी दीपक कुमार चौधरी, St/St के प्रखंड प्रभारी राम प्रवेश पासवान (BRP), वर्मा जी,अनिल कुमार चौधरी, गया जेल सुपरिटेंडेंट अरुण पासवान ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी रमेश कुमार ,वार्ड पार्षद महेंद्र पासवान, रामबरन पासवान समेत सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे

नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment