Breaking News

सिहावल ब्लॉक मुख्यालय मेन सड़क पर जलभराव से हाहाकार

नर्क बनी सड़क, कीचड़ और गंदगी से त्रस्त लोग – अधिकारियों की बेरुखी से जनता आगबबूला

0 241

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ संवाददाता सूरज केवट की खास रिपोर्ट।

सिहावल।

सिहावल ब्लॉक मुख्यालय की मेन सड़क पर जलभराव से हालात बेहद गंभीर हो चुके हैं। सड़क पर इतना गंदा पानी और कीचड़ जमा हो गया है कि लोगों का आना-जाना किसी अभिशाप से कम नहीं है। दिन-रात इसी रास्ते से सैकड़ों लोग आते-जाते हैं, मगर अब यह सड़क तालाब में बदल चुकी है हम आपको बता दें कि सबसे बड़ी बात यह है कीचड़ में दुकान दार अपनी दुकान लगाने को मजबूर है 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पैदल चलना तो दूर, दोपहिया वाहन तक निकालना मुश्किल हो गया है। कई बार लोग फिसलकर गिर चुके हैं और चोटिल हो चुके हैं। इसके बावजूद प्रशासन खामोश है।

 

जनता का गुस्सा फूटा – सवालों की बौछार

लोग अब खुलकर सवाल उठा रहे हैं –

👉 “क्या अधिकारी जनता को कीचड़ और गंदगी में डूबोकर रखना चाहते हैं?”

👉 “जब मुख्यालय और मेन रोड की यह हालत है तो गांवों की स्थिति का अंदाज़ा कौन लगाएगा?”

👉 “क्या विकास के नाम पर सिर्फ़ कागज़ों में काम हो रहा है?”

 

रोज़मर्रा की जिंदगी प्रभावित

ग्रामीणों का कहना है कि इसी सड़क से दर्जनों गांवों के लोग रोज़ बाजार करने आते हैं। महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग तक मजबूरी में इसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं। हालात ऐसे हैं कि गंदे पानी से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।

 

⚡ अधिकारी रोज़ गुजरते, मगर नजरअंदाज करते

सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इसी रास्ते से रोज़ अधिकारी और कर्मचारी भी गुजरते हैं। उन्हें जलभराव और जनता की परेशानी साफ दिखाई देती है, लेकिन मजाल है कि कोई इसकी सुध ले। लोग कह रहे हैं कि अधिकारियों ने मानो अपनी आँखें बंद कर रखी हैं।

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ हर सच जो आप जानना चाहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment