एनसीएल के चेयरमैन क़ो कोल इण्डिया के चेयरमैन बनने पर एटक यूनियन ने दिया बधाई

बीना – एनसीएल के चेयरमैन बी साईं राम क़ो कोल इण्डिया के चेयरमैन बनने पर अजय कुमार महामंत्री सीएमएस (एटक) के नेतृत्व में सेन्ट्रल कमेटी ने कोल इंडिया के चेयरमैन बनने पर बधाई दिया।
बता दे कि एनसीएल बीना के आई आर में शामिल ट्रेड यूनियन के महामंत्री अजय कुमार यादव सहित शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों ने एनसीएल के चेयरमैन श्री बी साइराम को कोल इण्डिया के चेयरमैन बनाए जाने पर पुष्पगुच्छ देकर बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। आशा व्यक्त किया कि आपके नेतृत्व एवं कौशल से कोल इण्डिया उत्पादन एवं सुरक्षा के नीतियों में नित नई ऊचाई क़ो प्राप्त करेगा।