रोजगार क़ो लेकर एनसीएल बीना एवं ओबी प्रबंधन क़ो ज्ञापन सौप 

0 186

बीना – एनसीएल बीना परियोजना में निविदा प्राप्त ओबी कंपनी चेन्नई राधा में भू विस्थापित क़ो रोजगार हेतु विस्थापित संघर्ष समिति के लोग प्रबंधक कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।

बता दें कि सोमवार क़ो सुबह लगभग 11 बजे बीना परियोजना से विस्थापित लोग विस्थापित संघर्ष समिति बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन मुर्दाबाद, विस्थापितों क़ो रोजगार दो। जैसे नारे लगाए। समिति अध्यक्ष अरविन्द दुबे ने बताया कि पूर्व में ओबी कंपनी विस्थापित क़ो रोजगार दिया परन्तु वर्तमान कंपनी चेन्नई राधा एनसीएल प्रबंधन से साठ गाठ कर रोजगार नहीं दें रही है. बीना बी एवं ए फॉर्म भरे बाहर से लोगो क़ो लाकर कम पैसे में कम करा रही है। हम विस्थापित यहाँ के धूल डस्ट एवं प्रदुषण झेल रहे है। कंपनी के एच आर राहुल सिंह ने लोगों क़ो अस्वासन दिया कि एक हफ्ते का समय दीजिये आपके द्वारा दिए गए लिस्ट का वेरिफिकेशन कर नौकरी प्रदान की जाएगी। अरविन्द दुबेने कहा कि पूर्व में दिए ज्ञापन पर विचार नहीं किया गया है। यदि इसबार नहीं सुना गया तो खादान में काम रोकने का कार्य करेंगे। इस दौरान एनसीएल बीना देवेश सिंह, भारतेन्दु तिवारी सिक्योरिटी इंचार्ज, रस्मी मण्डल एचआर सीनियर मैनेजर बीना चौकीप्रभारी जीतेन्द्र सरोज एवं रोहित, पनमती, श्रीमती, फूलकुमारी, इनामती, लीलामति, सत्य प्रकाश भारती पूर्व प्रधान, रविंद्र दुबे, राजकुमार, गीता प्रसाद, गोबिंद, लालपन, भगवान दास आदि दर्जनों विस्थापित उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment