वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत

0 346

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश) : रिपोर्ट सूरज केवट

 

सिहावल।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहावल की बैठक में पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस वर्किंग कमेटी सदस्य कमलेश्वर पटेल की अगुवाई में ‘वोट चोर, गद्दी छोड़ो’ हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया।

 

इस अभियान का लक्ष्य प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 25,000 हस्ताक्षर और पूरे जिले से 1 लाख हस्ताक्षर एकत्र करना है। कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि यह केवल राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा और भारतीय लोकतंत्र को सुरक्षित रखने की निर्णायक पहल है।

 

राष्ट्रव्यापी अभियान

 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक पूरे देश में यह अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत 5 करोड़ से अधिक हस्ताक्षर एकत्र कर उन्हें चुनाव आयोग और भारत के राष्ट्रपति को जनता के सशक्त जनादेश के रूप में सौंपा जाएगा।

 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के निर्देशानुसार, जिला अध्यक्षों, प्रदेश/जिला/ब्लॉक एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, स्थानीय सामाजिक नेताओं और आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

 

रणनीति और प्रचार

 

अभियान की सफलता के लिए जिला स्तर पर विशेष टीम गठित कर डे-टू-डे मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही, स्थानीय एवं सोशल मीडिया, प्रेस कॉन्फ्रेंस, बैनर-होर्डिंग और जनसंपर्क माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

 

कांग्रेस कमेटी ने अपील की है कि सभी कार्यकर्ता इस हस्ताक्षर अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाएं और हस्ताक्षर की सूची तय फार्मेट में, मीडिया कवरेज, फोटो एवं वीडियो सहित समय-सीमा के भीतर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment