मोबाइल चोर सक्रिय, दो दिन में दो मोबाइल चोरी 

0 233

बीना : बीना पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत योगीचौरा राखड़ डैम के समीप होटल से लगातार दो मोबाइल और पैसा चोरी। दवा छिड़क चोरी क़ो देता है अंजाम। होटल संचालक में दहसत का माहौल। पोर्टल पर किया शिकायत।

योगीचौरा में स्थित एनटीपीसी राखड़ डैम के समीप वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर होटल संचालक अजित कुमार पुत्र रघुनाथ राजभर निवासी खड़िया बाजार ने बताया कि बीते तीन दिन के अंदर मेरे होटल से वीवो एवं ओप्पो के दो मोबाइल जिसकी कीमत लगभग सैतिश हजार और लगभग तैतिस हजार रूपये नगद पैसा चोरी हो गया है। बताया कि शातिर चोर जब हम लोग रात में सो जाते है तो 12 बजे से लगभग तीन बजे के बीच आता है और हम लोग पर बेहोसी का दवा छिड़क कर मोबाइल और पैसा चोरी कर ले गया है। पैसा का बंदोबस्त फ्रिज लेने हेतु कर रहे थे परन्तु चोरी हो गया। होटल संचालक में दहसत का माहौल है। पीड़ित ने पोर्टल पर शिकायत कर उचित कार्यवाही की मांग किया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment