जीएसटी सुधार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा, बनेगा विकसित भारत का मील का पत्थर – सांसद डॉ. राजेश मिश्रा

सिंगरौली। सत्या इंटरनेशनल होटल में नेक्स्टजेन-जीएसटी एवं स्वदेशी वस्तुओं के अधिकाधिक प्रयोग विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को सशक्त करने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीधी-सिंगरौली सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह एवं देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वैढ़न व्यापार मंडल अध्यक्ष राजा राम केशरी ने की। सेमिनार में चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह और रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन एस.डी. सिंह भी मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं गणपति जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण से हुआ। स्वागत उद्बोधन राजा राम केशरी ने दिया।
सांसद डॉ. राजेश मिश्रा का संबोधन
अपने उद्बोधन में सांसद डॉ. मिश्रा ने कहा कि –
- भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें व्यापारियों का अहम योगदान है।
- हमारे लिए सत्ता केवल सेवा का माध्यम है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने वादा निभाते हुए नेक्स्टजेन जीएसटी लागू किया, जिसके तहत अधिकांश वस्तुओं पर दरें 5% और 18% रखी गईं।
- नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत नशीली वस्तुओं पर जीएसटी 40% निर्धारित किया गया है।
- जीएसटी सुधार और स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग को बढ़ावा भारत की अर्थव्यवस्था को और मजबूत करेंगे।
अन्य वक्ताओं के विचार
जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में व्यापारियों को राहत और सहूलियत देने वाले सुधार हुए हैं।
जीएसटी कंसल्टेंट सुरेश गुप्ता, चेम्बर अध्यक्ष संजय प्रताप सिंह और एस.डी. सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
संचालन और आभार
कार्यक्रम का संचालन एडवोकेट रमेश कुमार शाह ने किया तथा आभार प्रदर्शन राम मिलन विश्वकर्मा ने किया।
प्रमुख उपस्थितजन
कार्यक्रम में रेडक्रॉस उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, संजीव अग्रवाल, भारत लाल गुप्ता, रामेश्वर दास गुप्ता, संजय अग्रवाल, अमर सिंह, राम लखन, सुरेश गुप्ता, सुरेंद्र कोटवानी, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, जिलामंत्री पूनम गुप्ता, भाजपा नेत्री मधु झा, वैढ़न मंडल अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, संदीप चौबे, आईटी सेल जिला संयोजक सुरेश गिरी, संजय ताम्रकार, बंटी गर्ग, सतेंद्र दूबे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व व्यापारी उपस्थित रहे।