इको फ्रेन्डली थैलियों के वितरीत में नपा कर्मचारी कर रहे नेतागिरी:-सुरेश सुरजुसे

0 238

इको फ्रेन्डली थैलियों के वितरीत में नपा कर्मचारी कर रहे नेतागिरी:-सुरेश सुरजुसे

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर

 

पांढुरना:- नगर पालिका परिषद इन दिनों शहर के वार्डो इको फ्रेन्डली थैलिया का वितरण कर रही है। हालांकि इस पूरे मामले के पीछे प्रशासन का उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम एवं पर्यावरण को प्रदुषित होने से बचाने है परन्तु इसकी जमीनी स्तर पर हकीकत कुछ और देखी जा रही है। उद्देश्य संदेश देना था नपा कर्मचारी इसके माध्यम से अपनी नेतागिरी

चमका में लगे है।

प्रशासन को एक सामाजिक संस्था ने अपनी संस्था का नाम प्रिंट कर इको फ्रेन्डली 5 हजार थैलिया दान किए है परन्तु नगरपालिका परिषद का स्वास्थ्य विभाग का अमल इस सामाजिक संस्था के पवित्र उद्देश्य को मट्ठी पलीत करने में लगा है इस इको फ्रेन्डली थैलियों को बाजारों में वितरीत करना बताया जा रहा है परन्तु नगरपालिका परिषद का स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी वार्डो वार्डो घूम कर थैलियों का वितरण किया जा रहा है और लोग थैलिया लेकर घरों में रख रहे है।

 

बैठक में यह कहा था कलेक्टर ने

 

जिला कलेक्टर अजयदेव शर्मा का साफ कहना था कि बाजारों में ऐसे व्यक्तियों को इको फ्रेन्डली थैलिया दो जिनके के हाथ में पॉलीथिन दिखती हो ताकि संस्था के उद्वेश्य के साथ प्रशासन का संदेश आम जानो तक पहुंचाया जा सके।परन्तु यह इको फ्रेन्डली थैलिया शहर के वार्डो में ऐसे बाटे जा रहे है कि जैसे शहर में नपा का चुनाव चल रहा हो।

 

कार्ययोजन किसने बनाई समझ के परे यह कार्ययोजना किसने बनाई है इस बात पर नपा के अन्य पार्षदों का कहना है कि एक सामाजिक संस्था नपा को 5 हजार इको फ्रेन्डली थैलिया दी है कार्ययोजना के मुताबिक शहर में 30 वार्ड है।और 5हजार थैलिया कौन कौन से वार्डो में बाटी जा रही है सामाजिक संस्था का राजनीतिक करना उद्देश्य नहीं था।यदि इस हिसाब से कर्मचारी शहर के वार्डो में थैलिया वितरण कर कही अपनी नेतागिरी चमका रहे है।बताया जा रहा है कि इस कार्य में स्वच्छता निरिक्षक संजय कवडे, सफाई दारोगा रविन्द्र चौधरी कर्मचारी की टीम कार्य कर रही है।

 

इनके कहने

 

किसी सामाजिक संस्था ने शासन के संदेश को प्रमुखता से जनता तक पहुंचने थैलिया दान की है परन्तु नपा कर्मचारी भाजपा पार्षदों के वार्डो में चुनाव प्रचार जैसे थैलिया बाट कर नेतागिरी कर रहे है। संस्था के पवित्र उद्देश्य को मिट्टी पलीत करने जैसा कार्य कर रही है।

 

सुरेश सुरजुसे

नेता प्रतिपक्ष

नगर पालिका परिषद पांढुरना

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment