कलेक्टर हटाओ सीधी बचाओ का नारा देकर शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम द्वारा एसडीएम को पत्र सौपा
कलेक्टर हटाओ सीधी बचाओ का नारा देकर शिवसेना ने मुख्यमंत्री के नाम द्वारा एसडीएम को पत्र सौपा
जिले की जनता तरस गई कलेक्टर साहब दिखते कैसे हैं काम की तो बात छोड़िए:विवेक पांडे
*कलेक्टर महोदय के आदेश के पालन कोई भी विभाग नहीं करता आज जिले के लिए नकारे साबित हो रहे हैं: विवेक पांडे*
*समस्याओं को लेकर बात करने के प्रयास में कलेक्टर महोदय ब्लैकलिस्ट में नंबर डाल देते है:विवेक पांडे*
शिवसेना इकाई द्वारा जिला कलेक्टर को हटाने की मांग रखते हुए मुख्यमंत्री के नाम द्वारा गोपद बनास एसडीएम को सौप पत्र सौंपा वहीं शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीधी जिले के कलेक्टर साहब का होना ना होना जिले में कोई मतलब नहीं है जिले के लिए जब से यह कलेक्टर महोदय आए हैं तब से किसी भी प्रकार से अन्य विभागों सहित स्वयं के राजस्व विभाग तक का निरीक्षण भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लग पा रहे हैं जिले की जनता आज तक अभी वर्ष बीतने चले लेकिन कलेक्टर साहब को पहचानती नहीं ना कभी कलेक्टर साहब जनता से रूबरू होते हैं ना ही कोई ऐसी कार्यवाही आज तक देखने को मिला जहां वाकई में यह माना जाए की वह यह कोई अभिषेक सिंह जैसे कलेक्टर साहब सीधी जिले में है लेकिन दुर्भाग्य है कि लापता हमारे कलेक्टर किसी काम के नहीं है वही जनसुनवाई में भी सिर्फ औपचारिकताओं के लिए कागज पूर्ति हेतु सेवाएं दे रहे हैं दुख तो तब होता है जब जिले में लगातार जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की चरण सीमा पर हो चुकी है वहीं उनके आदेशों का पालन एक सिविल सर्जन नहीं कर पा रहा और खुलेआम तानाशाही रवैया से भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा ऐसी स्थिति में इस शिक्षा का क्या मतलब जब जनता की व्यवस्थाओं के लिए कार्य न कर सके या तो अपनी कार्यप्रणाली पर सुधार लाएं या तो जनता की इस कुर्सी को छोड़े हम जैसे समाजसेवी जब सामाजिक मुद्दों पर ज्ञापन भी देते हैं तो किसी भी प्रकार से पहल नहीं की जाती वही कलेक्टर महोदय द्वारा चाहे वह पत्रकार हो चाहे वह संगठन के लोगों नंबर ब्लैकलिस्टेड कर दिया जाता है इससे हम सभी काफी आहत हैं ऐसे कलेक्टर महोदय को जिले से निकलना ही बेहतर होगा
प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे संभाग से संयोजक संत कुमार केवट,जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल उर्फ भोले, नगर अध्यक्ष जैनेंद्र सिंह चौहान उर्फ मुन्ना, सीधी विधान सभा मीडिया प्रभारी , सजन कुमार सहित अन्य शिवसैनिक रहे मौजूद