Breaking News

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

0 448

जिला शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण

 

सीधी। जिला शिक्षा अधिकारी श्री पवन सिंह ने आज आकस्मिक निरीक्षण करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर एवं हाई स्कूल हटवा का दौरा किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक समय पर विद्यालय में उपस्थित पाए गए तथा विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण संतोषजनक पाया गया।

 

इस अवसर पर श्री सिंह ने शिक्षकों को पठन-पाठन की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने, छात्रवृत्ति वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने, नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को सफल बनाने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति नियमित रखने संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय परिवार को अनुशासन एवं शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने हेतु प्रेरित भी किया।

 

इस कार्यक्रम में जिला प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी श्री रामकृष्ण तिवारी भी उपस्थित रहे।

 

—प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़, सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment