राशन दुकानें बंद, किसानों को नहीं मिलेगा खाद

0 430

राशन दुकानें बंद, किसानों को नहीं मिलेगा खाद

पांढुर्णा जिले में सहकारी समितियों के 280 कर्मचारी बेमियादी हडताल पर

 

वनांचल समाचार जिला ब्युरो निलेश कलसकर

 

पांढुरना- आज अनिश्चित कालीन हड़ताल का दुसरा दिन

पांढुरना जिले की 48 सहकारी समितियों की 280 कर्मचारी बेमियादी हडताल पर चल रहे है। इस वजह से जिले भर की राशन दुकानें, सह. समितियों से किसानों को खाद वितरण तथा पीडीएस के सभी कार्य बंद हो चुके है जिस कारण किसान बिना खाद के परेशान है बिना खाद के फसलों पढेगा भारी असर । गरीबों को राशन कौन देगा? बिना राशन के लोग कैसे अपना पेट भरेंगे ? और पहले से ही खाद के लिए परेशान किसानों की स्थिति कितनी दयनीय हो जाएगी इसकी

सिर्फ कल्पना की जा सकती है। सहकारिता कर्मचारी संघ जिला पांढुरना के अध्यक्ष मो. अश्फाक कुरैशी ने बताया कि समितियों के कर्मचारियों के हित में म.प्र. शासन द्वारा पहले से कई आदेश जारी हो चुके है लेकिन परिपालन के अभाव में हम लोग बहुत परेशान हो चुके है। बार बार ज्ञापन देने के बाद भी हमारी इन आदेशों पर अमल नहीं हो रहा है। इसलिए समितियों के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हडताल पर जाने का निर्णय लिया है। शासन के पुराने आदेशों के

मुताबिक 60 प्रतिशत कर्मचारियों का जिला बैंकों में चयन नहीं हुआ है। अक्तु. माह 2023 से प्रदेश के 34 जिले के विक्रेताओं का प्रति विक्रेता 54000 रू. का भुगतान शेष है, जिसे जल्द किया जाना चाहिए। बढा हुआ वेतन कुछ कर्मचारियों को नहीं मिल रहा है इस समस्या का तत्काल निराकरण किया जाना चाहिए। इन समस्याओं को लेकर प्रदेश शासन से वाजिब आदेश जारी कर दिए गए है लेकिन जिला प्रशासन द्वारा हिलाहवाली की जा रही है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment