मड़ावरा में दसलक्षण पर्व पर भव्य विमान शोभायात्रा

0 132

मड़ावरा में दसलक्षण पर्व पर भव्य विमान शोभायात्रा

ललितपुर, मड़ावरा।

जैन धर्म के प्रमुख 10 दिवसीय पर्व पर्युषण (दसलक्षण पर्व) के सानंद सम्पन्न होने पर शनिवार को कस्बा मड़ावरा में भव्य विमान शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में आठ विमानों को सुसज्जित कर भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमाओं को विराजमान किया गया।

 

शोभायात्रा का शुभारंभ पुराने बाजार स्थित श्री नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर से हुआ और नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए श्री महावीर विद्याविहार परिसर में पहुँची। सुरक्षा व्यवस्था हेतु प्रभारी निरीक्षक अशोक वर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा।

 

श्री महावीर विद्याविहार में ब्रह्मचारी बहन कल्पना जी के निर्देशन में जिनेन्द्र भगवान का अभिषेक व शांतिधारा की गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे से उत्तम क्षमा माँगकर क्षमापना की। तत्पश्चात शोभायात्रा नगर परिक्रमा करती हुई प्रतिमाओं को यथास्थान मंदिरों में विराजमान कराया गया।

 

इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में दिगंबर जैन समाज सहित क्षेत्रीय श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम में पवन जैन, राजेश जैन, सुधीर जैन, सोनू जैन, डोलू जैन, शिवम् जैन सहित अनेक श्रद्धालुओं की सक्रिय सहभागिता रही।

 

रिपोर्ट: प्रवीण जैन, जिला संवाददाता, ललितपुर

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment