जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं 

0 290

जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं

 

(रिपोर्ट भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो मंडला)

 

कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने जिला योजना भवन में संपन्न हुई जनसुनवाई में लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने आवेदकों की समस्याएं सुनकर उनका समुचित निराकरण करने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनसुनवाई में 80 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने प्रत्येक आवेदन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए एवं आवेदन की प्रकृति के अनुसार समय सीमा निर्धारित की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति क्षमा सराफ, एसडीएम मण्डला श्रीमति सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment