Breaking News

बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को दी गई त्वरित चिकित्सा सुविधा

0 255

बस पलटने से घायल हुए यात्रियों को दी गई त्वरित चिकित्सा सुविधा

एक निवास उपचार केंद्र में भर्ती, एक को मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

 

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)

 

शनिवार को निवास जनपद अंतर्गत आने वाले सिंगपुर में बस के पलटने से घायल हुए 23 लोगों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निवास में भर्ती किया गया। सभी घायलों का त्वरित प्राथमिक उपचार किया गया एवं प्रारंभिक उपचार के पश्चात लगभग 11 बजे 15 घायलों को मामूली चोट लगने पर प्राथमिक चिकित्सा देकर छुट्टी दी गई ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. डी.जे.मोहंती ने बताया कि शेष 08 मरीजों को निगरानी में रखा गया । जिसमें लक्ष्मी पिता राजेंद्र ,श्यामलाल पिता दयाली यादव ,शालिनी भवेदी पिता राजकुमार भवेदी ,भूरा सिंह पिता भारत सिंह, अजय वरकडे, पिता मल्लू सिंह , उल्कट पिता हेमंत, हलकट पिता हिम्मत, साक्षी यादव पिता लक्ष्मण सिंह यादव को जिला स्तरीय टीम डॉ. सुमित सिंगौर , जिला क्षय अधिकारी, डॉ .वाय के झरिया जिला टीकाकरण अधिकारी, एवं डॉ अंकित जायसवाल अस्थि रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच कर उपचार दिया गया । उपचार उपरांत 7 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर जाने दिया गया । एक घायल युवक उल्कट काकोड़िया को कमर में चोट के कारण भर्ती रखा गया, एवं शालिनी भवेदी पिता राजकुमार उम्र 16 को सर में चोट के कारण जांच एवं उपचार हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया गया । शेष सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment