गुलाबगंज वैश्य महा सम्मेलन तहसील इकाई गुलाबगंज की बैठक संपन्न

0 395

रूपेश कुशवाहा की रिपोर्ट

 

गुलाबगंज- बुधवार को वैश्य महासम्मेलन की तहसील इकाई गुलाबगंज की बैठक राजेंद्र सेठ अध्यक्ष तहसील इकाई के निज निवास पर संपन्न हुई

जिसकी अध्यक्षता प्रकाश गुप्ता ने की इस दौरान विदिशा से पधारे हुए वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री के एस कनकने, विदिशा इकाई अध्यक्ष अवनेश जैन,महामंत्री महेंद्र बड़कुल एवं रामानंद मोर, ग्यारसपुर तहसील इकाई अध्यक्ष निर्देश कुमार जैन बैठक में उपस्थित हुए ।

बैठक में निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गई

तहसील एवं पंचायत स्तर पर वैश्य घटकों में सदस्य बनाने पर जोर दिया वही तहसील स्तर पर कार्यकारिणी का गठन सामाजिक कार्य करने सेवा कार्य करने हेतु

उक्त बैठक में युवा तहसील इकाई संयोजक गगन खैरा एवं महिला तहसील संयोजक प्राची गुप्ता को मनोनीत किया गया

इस दौरान बैठक में गुलाबगंज तहसील अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सेठ उपाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता गगन खैरा सतीश गंगवाल मनीष जैन प्रमुख रूप से उपस्थित हुए

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment