जलविहार महोत्सव की तैयारियों का जायज़ा, अधिकारियों को मिले सख्त निर्देश

0 307

ललितपुर —

बुंदेलखंड के ऐतिहासिक जलविहार महोत्सव के आयोजन से पूर्व नगर क्षेत्र में प्रशासक एवं अधिशासी अधिकारियों ने भ्रमण कर तैयारियों का जायज़ा लिया। इस दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि महोत्सव के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो, इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही समय से सुनिश्चित की जाए।

 

प्रशासन ने संबंधित विभागों को साफ़-सफ़ाई, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।

 

📍 जिला ब्यूरो चीफ — प्रवीन जैन

 

 

–

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment