अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को 2 वर्ष का कठोर कारावास, 1000 रुपए जुर्माना
जबलपुर, 25 अगस्त 2025।
माननीय न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्रीमान देवरथ सिंह ने थाना घमापुर के अपराध क्रमांक 42/2021 एवं प्रकरण क्रमांक 730/2021 में आरोपी सचिन चौहटेल (29 वर्ष, निवासी लोली मोहल्ला, थाना घमापुर) को धारा 25(1-बी)(बी) आयुध अधिनियम 1959 के तहत दोषी मानते हुए दो वर्ष का कठोर कारावास और 1000 रुपये अर्थदण्ड से दण्डित किया है।
घटना का विवरण
प्रधान आरक्षक गोपाल सिंह को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घमापुर मरघटाई रोड पर लाल कब्र के पास एक युवक हाथ में बकानुमा चाकू लेकर खड़ा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में आरोपी के पास से 8.5 इंच लंबाई का दोनों तरफ धारदार चाकू बरामद किया गया।
थाने में अपराध दर्ज कर विवेचना उपरांत प्रकरण न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
अभियोजन की पैरवी
उप-संचालक (अभियोजन) विजय कुमार उईके एवं प्रभारी जिला लोक अभियोजन अधिकारी स्मृतिलता बरकड़े के मार्गदर्शन में सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री शिवकुमार शर्मा ने मामले की पैरवी की। उनके तर्कों से सहमत होकर न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराया।
–