मार्कफेड गोदाम कचनी का महापौर ने किया निरीक्षण

खाद वितरण केन्द्र में आने वाले किसानो के लिए छाया पानी का प्रबंध करने का महापौर ने दिया निर्देश

0 2,919

 

सिंगरौली 20 अगस्त 2025

नगर पालिक निगम सिंगरौली की महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल ने आज नगरीय क्षेत्र वार्ड क्रमांक 29 में स्थित मार्कफेड गोदाम कंचनी का निरीक्षण किया । महापौर ने किसानो से खाद उपलंब्ध के संबंध में वास्तविक जानकारी लेने के पश्चात संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिया गया कि खाद के लिए आने वाले किसानो को बिना किसी असुविधा के उनके माग के अनुसार खाद उपंब्ध कराये किसानो की सख्या अधिक होने पर काउंटरो की संख्या बढ़ाने के निर्देश महापौर ने संबंधित अधिकारियो को दिया। उन्होने कहा कि यह सुनिश्चित करे कि कोई भी किसान बिना खाद के वापस नही जाये। इसके साथ ही महापौर द्वारा गोदाम के समीप किसानो के बैठने छाया तथा पानी का उचित प्रबंध करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि किसानों, महिलाएं एवं बच्चों को बिस्किट और पानी देने का प्रबंध करे। इस दौरान एमआईसी सदस्य श्री खुर्शीद आलम , शत्रुघ्न लाल शाह , श्रीमती श्यामला जगत वर्मा , पार्षद अनिल वैश्य , गेंदा लाल शाह , अरविंद प्रजापति बरगंवा नगर परिषद पार्षद प्रियंका साकेत , समाजसेवी रतिभान प्रसाद , प्रियांशु बघेल , मिथलेश साकेत जी मौजूद रहें।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment