Breaking News

उपखण्ड अधिकारी ने किया खाद वितरण केंद्र चुरहट का निरीक्षण

0 432

 

प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी से शाहिद खान

 

सीधी जिले में किसानों को समय पर एवं सुचारू रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु प्रशासन द्वारा विशेष प्रयास किये जा रहे है। इसी कड़ी में उपखण्ड अधिकारी चुरहट शैलेश द्विवेदी द्वारा खाद वितरण केंद्र चुरहट का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद स्थापित कर आश्वस्त किया गया कि जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता जल्द ही सुनिश्चित होगी, किसानों को घबराने की अवश्यकता नहीं है।

 

गोदाम प्रभारी भण्डारण केन्द्र चुरहट निरंजना पाण्डेय ने बताया कि विपणन संघ डीएलसी चुरहट में करीब 10 दिवस के अंतराल से रीवा रैक से प्राप्त 97.200 मै.टन यूरिया में से 40.500 मै.टन समितियों को दी गई, शेष 56.700 मै.टन की कैश-सेल लगभग 150 किसानों को दी गई। वितरण में हुए लंबे अंतराल के कारण सोमवार-मंगलवार को भारी भीड़ इकट्ठा हुई। प्रशासन के सहयोग से यूरिया तथा अन्य खादों का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। वर्तमान में एपीएस 20.20.20.0.13 एसएसपी का वितरण हो रहा है।

 

प्राइड कदम हिंदी समाचार एवं प्राइड इंडिया न्यूज़ सीधी (मध्य प्रदेश)

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment