तीन-दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता 2024 -25 का हुआ आयोजन

जहानाबाद i जहानाबाद के एतिहासिक गांधी मैदान में तीन दिवसीय जिला स्तरीय मशाल 2024 प्रतियोगिता का किया गया आयोजन, जिसका शुभारंभ जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर की, वहीं मौके पर रंगीन गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम की विधिवत उद्घाटन किया, इस दौरान एक सौ मीटर की दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस दौरान विजयी प्रतिभागियों को मेडल, प्रशस्ति पत्र,व प्रोत्साहन राशि देकर उन्हें सम्मानित किया गया, यहां बता दें कि प्रथम पुरस्कार के लिए प्रोत्साहन राशि 2500 वहीं दूतिय पुरस्कार 1500एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के लिए 1000 का प्रोत्साहन राशि दी गई, इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता तीन दिवसीय मशाल 2024-25 का आयोजन किया जा रहा है जहां प्रतिभावान खिलाड़ियों के महत्वाकांक्षी प्रतिभा खोज किया जाएगा, वहीं चयनित प्रतिभावान खिलाड़ियों को विशेष अवसर के तौर पर अति कुशल प्रशिक्षकों के देखरेख में अपनी प्रतिभा को निखारने का सुअवसर के साथ उन्हें अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी, उन्होंने बताया कि मशाल,2024 खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है जहां जिले के सातों प्रखंडों के 539 प्रतिभावान खिलाड़ी शामिल होंगे , साथ ही 40 से अधिक तकनीकी विशेषज्ञ शारीरिक शिक्षक इस कार्यक्रम में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं देंगे, इस दौरान स्कौट एण्ड गाइड सहित तमाम प्रतिभागियों को नशा मुक्ति के बारे में शपथ ग्रहण कराया गया जवकी इस कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जहानाबाद, एसडीपीओ, वरीय उप समाहर्ता शिक्षा पदाधिकारी, वहीं खेल शिक्षक अमरजीत प्रसाद सहित कई गणमान्य लोग मौके पर मौजूद थे
नवीन कुमार संवाददाता पटना बिहार