भारतीय मजदूर संघ ने श्रद्धा के साथ मनाई कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि

0 436

सीधी। भारतीय मजदूर संघ जिला इकाई द्वारा आज संगठन शिल्पी कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके विचारों और आदर्शों को याद किया गया तथा संगठन को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से हमारा प्रेस के संचालक अतुल सिंह मीनू, भारतीय मजदूर संघ जिला उपाध्यक्ष विकास नारायण तिवारी, भारतीय हिंदू परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सोनी, पूर्व मंडी उपाध्यक्ष अरुण पटेल तथा बसंत परोहा उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने कहा कि ठाकरे और वाजपेयी दोनों ही जनसेवा और राष्ट्रहित के प्रतीक रहे हैं। उनके कार्य और जीवन दर्शन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

अंत में सभी उपस्थित जनों ने दोनों महान नेताओं को नमन किया।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment