स्वतंत्रता दिवस पर सीधी पुलिस हाई अलर्ट — जिलेभर में होटल, ढाबा और लॉज की सघन चेकिंग

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले की सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए सीधी पुलिस ने हाई अलर्ट मोड अपनाया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव तथा जिले के सभी पुलिस अनुभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है।

सभी थाना एवं चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पूरे जिले में लॉज, होटल, ढाबा व अन्य सार्वजनिक स्थलों की सघन चेकिंग की जा रही है। पुलिस टीमों ने संदिग्ध व्यक्तियों, सामान और गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए कई स्थानों पर अचानक निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की।
सीधी पुलिस का स्पष्ट संदेश है— “कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, सुरक्षा में कोई समझौता नहीं।”
🚨 साथ ही जनता से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या नजदीकी थाने को दें, ताकि स्वतंत्रता दिवस का पर्व पूर्ण शांति, सुरक्षा और उत्साह के साथ मनाया जा
सके।