कैबिनेट मंत्री ने लिया मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा

(रिपोर्ट–भगवती प्रसाद दुबे, जिला ब्यूरो–मंडला)
14 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मण्डला में आगमन हो रहा है, इस दौरान संभावित प्रवास को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके एवं कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने मुख्य कार्यक्रम स्थल तथा हेलीपेड का अवलोकन करते हुए तैयारियों का जायजा लिया। कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके ने कहा कि मुख्य कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं टेंट व्यवस्था, बेरीकेटिंग, विद्युत व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, पार्किंग आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इसी प्रकार हेलीपेड में सुरक्षा, बेरीकेटिंग, फायरब्रिगेड आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। कैबिनेट मंत्री श्रीमति संपतिया उईके ने कहा कि सभी तैयारियां समय से पहले पूर्ण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य शैलेष मिश्रा, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह, सहायक कलेक्टर आकिप खान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।