Breaking News

नवांकुर सखी” “हरियाली कलश” यात्रा का ग्राम झांखी में हुआ भव्य आयोजन।

0 171

 

 

जिला ब्यूरो मनोज कुमार यादव कि रिपोर्ट

 

 

 

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर योजना अंतर्गत नवांकुर सखी कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम झांखी में मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के मंशानुसार एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक धर्मेन्द्र चौहान जी,विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव के नेतृत्व में नवांकुर संस्था सामाजिक समरसता सेवा समिति झांखी द्वारा “नवांकुर सखी” “हरियाली कलश यात्रा” का आयोजन किया। जिसमें सर्वप्रथम भारतमाता एवं महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित, कर जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ तथा अतिथियों का स्वागत तिलकवंदन के साथ किया गया एवं उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामवासियों को मुख्यमंत्री जी के संदेश का आडियो चलाया गया तत्पश्चात ब्लाक समन्वयक मंजुलता राव ने नवांकुर सखी हरियाली कलश यात्रा कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विस्तृत जानकारी दी गई । स्वैच्छिकता के साथ नारी शक्ति को प्रकृति संवर्धन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। नवांकुर सखी नारी शक्ति को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण किया गया । नवांकुर संस्था प्रभारी दीपक कुमार वर्मे ने भी नवांकुर सखी हरियाली यात्रा पर महिलाओं को संबोधित किया। इसी क्रम में हरियाली यात्रा पौध कलश यात्रा रैली समापन के बाद प्रत्येक नवांकुर सखियों को 11- 11 पौधे देकर सम्मानित किया गया तथा उनका पालन पोषण करने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम का समापन घोषणा एवं धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच गणेश मार्को जी,सचिव सुधीर बघेल जी, पंच शकुन पड़वार जी,म. प्र. जन अभियान परिषद् समनापुर की विकासखंड समन्वयक मंजुलता राव,नवांकुर संस्था से वेदप्रकाश यादव, भरत यादव रामकुमार मरकाम, दीपक कुमार वर्मे,परसराम , सूरज प्रसाद ताम्रकार तथा मेंटर्स दिलीप कुमार बर्मन, केशव सिंह ठाकुर, शिवकुमार ठाकुर, डॉली पनरिया, सीएमसीएलडीपी छात्र / छात्राएं , नवांकुर सखियां एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment