Breaking News

केंद्रीय विद्यालय जमुना कॉलरी में विद्यालय प्रबंधन समिति की प्रथम वार्षिक सभा सम्पन्न

0 184

रिपोर्ट – नेशनल ब्यूरो चीफ राकेश शर्मा

अनूपपुर,जमुना कोतमा- क्षेत्र के उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान केंद्रीय विद्यालय में विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक दिनाँक 25 जुलाई 2025 को सम्पन्न हुई । ज्ञात हो कि विद्यालय के विकास कार्य एवं प्रगति समीक्षा हेतु समय-समय पर विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठकें होती हैं । इसी क्रम में आज विद्यालय के विकास कार्यों में संवर्धन हेतु वर्ष की प्रथम बैठक संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता महाप्रबंधक एसईसीएल एवं विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में नामित अध्यक्ष श्री राकेश कुमार मचल सीनियर मैनेजर ने की। 

सभा में विद्यालय विकास हेतु चल रहे कार्यों का लेखा-जोखा एवं समीक्षा के उपरांत प्राचार्य मनोज कुमार द्वारा वर्तमान सत्र 2025-26 की योजनाओं का प्रारूप प्रस्तुत किया गया। साथ ही विद्यालय में मूलभूत संरचनात्मक आवश्यकताओं, नवीन बालवाटिका (1-2), वाणिज्य कक्षाओं एवं खेल मैदान के विस्तार हेतु प्रस्ताव रखा गया। सभा समाप्ति के बाद प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान *एक पेड़ माँ के नाम* अभियान को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय के उद्यान में पौधा रोपित किया गया। सभा में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हेतु प्रतिनिधि नामित अध्यक्ष के अतिरिक्त एसओ सिविल, क्षेत्रीय चिकित्साधिकारी, शिक्षाविद, अभिभावक प्रतिनिधि, शिक्षक प्रतिनिधि, सदस्य अनु.जाति/जनजाति एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे। विद्यालय विकास के लिए समस्त कार्यवृत्तियों पर परिचर्चा के उपरांत सभा सफलतापूर्वक संपन्न हुई ।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment