दुष्कर्म के ₹5000 इनामी आरोपी को कमर्जी पुलिस ने किया गिरफ्तार

0 441

 

थाना प्रभारी विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में टीम ने दिखाई सतर्कता

 

सीधी, म.प्र. / 24 जुलाई 2025 –

थाना कमर्जी पुलिस ने एक बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए ₹5000 के इनामी फरार दुष्कर्म आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद श्रीवास्तव एवं एसडीओपी चुरहट श्री आशुतोष द्विवेदी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी उप निरीक्षक श्री विवेक द्विवेदी के नेतृत्व में की गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अप्रैल 2025 में थाना कमर्जी क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज की गई थी। पुलिस की सतत खोजबीन के बाद किशोरी को बरामद किया गया, जिसके बयान में आरोपी शिवेंद्र उर्फ मनोज साकेत (पिता – रमेश प्रसाद साकेत, उम्र – 25 वर्ष, निवासी – लालीमाटी) द्वारा बहला-फुसलाकर दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप सामने आया।

 

घटना के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था, जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था। निरंतर निगरानी और तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से पुलिस को आरोपी की मौजूदगी का सुराग मिला और आज उसे गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के उपरांत न्यायालय में पेश किया गया।

 

इस सफल गिरफ्तारी में थाना प्रभारी उप निरीक्षक विवेक द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक मनोज वर्मा एवं आरक्षक शुभम सिंह की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और समर्पण से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने का एक सशक्त संदेश गया है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment