Breaking News

“कुबरी बाजार में तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल”

0 531

“सीधी जिले के बहरी तहसील रिपोर्टर अरविंद द्विवेदी की रिपोर्ट” 

सीधी जिले के कुबरी बाजार में शनिवार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार फोर व्हीलर वाहन ने हाथ ठेला लेकर सब्जी बेच रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सब्जी विक्रेता रामदयाल गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि रामदयाल सड़क पर गिर पड़े और उनके हाथ, पैर और सिर में चोटें आईं। बताया जा रहा है कि हादसे में उनकी दोनों हाथों की उंगलियां भी टूट गई हैं।

टक्कर के कारण ठेले पर रखी सब्जी भी बिखर गई, जिससे लगभग दस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 108 को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस पहुंची और घायल रामदयाल को जिला अस्पताल सीधी ले जाया गया।

डॉ. सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल को प्राथमिक इलाज दिया जा रहा है। इधर टक्कर मारने वाला फोर व्हीलर चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Web TV

अगली ख़बर

Leave a comment